UNGA में यूक्रेन ने पुतिन को दिलाई 1945 की याद, आखिर जर्मनी के बंकर में क्या हुआ था?

यूक्रेन के राजदूत सर्गीय किस्लित्स्या ने संयुक्त राष्ट्र में इस युद्ध की तुलना दूसरे विश्व युद्ध से करते हुए पुतिन को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर सरीखा बताया है। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध की तरह ही आज की वैश्विक सुरक्षा खतरे में है।
यूक्रेन की राजधानी कीव शहर पर रूसी घेराबंदी तेज हो गई है। खारकीव की सरकारी इमारतों पर रूसी सेना के हमले की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग तबाही में बदलती जा रही है। रूस और यूक्रेन की फौज आपस में लड़ रही है और इसे रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय कोशिशें भी जारी हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। सत्र में रूस के कदम को लेकर कई देशों ने अपनी तीखी प्रतिक्रया दर्ज की है। वहीं यूक्रेन के राजदूत सर्गीय किस्लित्स्या ने संयुक्त राष्ट्र में इस युद्ध की तुलना दूसरे विश्व युद्ध से करते हुए पुतिन को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर सरीखा बताया है। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध की तरह ही आज की वैश्विक सुरक्षा खतरे में है। जिसकी वजह से ये आपातकालीन सत्र बुलाने पर मजबूर होना पड़ा।
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन की राजधानी कीव के बिगड़े हालात, खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत, Google ने उठाया रशिया के खिफा बड़ा कदम
संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि अगर वे (पुतिन) खुद को मारना चाहते हैं, तो उसे परमाणु हम का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। वो वही कर सकते हैं जो बर्लिन में मई 1945 में बंकर में हुआ था। किस्लिट्स्या कथित तौर पर एडॉल्फ हिटलर का जिक्र कर रहे थे, जिनकी मई 1945 में एक बंकर में मौत हो गई थी। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जब हिटलर को लगने लगा कि अब वो नहीं जीत पाएगा, उसकी हार तय हो गई तो उसने पत्नी इवा ब्राउन के साथ खुद को बर्लिन में मौजूद खुफिया बंकर के एक कमरे में बंद कर लिया। सोवियत सेनाओं के पकड़ में आने से पहले ही उसने खुद को बंकर में बंद कर लिया और पकड़े जाने के डर से आत्महत्या कर ली थी।
As of today, 352 people including 16 children killed on the Ukraine side. These numbers growing nonstop, shelling continues: Ukraine Representative at UNGA emergency meeting on #UkraineRussiaConflict pic.twitter.com/JkQwPtP0FC
— ANI (@ANI) February 28, 2022
अन्य न्यूज़













