जलवायु मुद्दे पर UN की वार्ता में महत्वपूर्ण मुद्दों पर गतिरोध: चीनी राजनयिक

un-climate-talks-deadlocked-on-key-issues-says-top-china-diplomat
[email protected] । Dec 14 2018 11:24AM

जलवायु मुद्दे पर चीन के शी झेन्हुआ ने पोलैंड के कैटोविस में संवाददाताओं से कहा कि हम कुछ क्षेत्रों में गतिरोध देख रहे हैं।

कैटोविस। तेजी से बढ़ते वैश्विक तापमान को रोकने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र में 12 दिन से चल रही वार्ता के समाप्त होने से पहले ही उस पर गतिरोध पैदा हो गया है। चीन के शीर्ष जलवायु राजनयिक ने गुरुवार को यह बात कही। वार्ता के समानांतर इस मुद्दे पर काम कर रहे मंत्रियों को एक ‘नियम पुस्तिका’ में कई चीजों को शामिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा जो जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को मूर्त रूप प्रदान करने वाली है।

इसे भी पढ़ें: जलवायु सुधार के लिए 200 अरब डॉलर और देगा विश्व बैंक

2015 की संधि पर पृथ्वी के तापमान में वृद्धि की सीमा को दो डिग्री सेल्सियस और संभव हो तो 1.5 डिग्री सेल्सियस तक रखने का संकल्प लिया गया था। चीन के शी झेन्हुआ ने पोलैंड के कैटोविस में संवाददाताओं से कहा, ‘हम कुछ क्षेत्रों में गतिरोध देख रहे हैं।’ उन्होंने एक दुभाषिये के माध्यम से कहा, ‘हमें पेरिस समझौते के सिद्धांतों और भावना से हटने से बचना होगा। हम किसी विफलता को स्वीकार नहीं कर सकते।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़