UNHRC से रूस को किया गया अलग, समर्थन में पड़े 93 मत, भारत ने बनाई दूरियां

संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बेदखल करने वाला प्रस्ताव पास हो गया। जबकि भारत ने खुद को मतदान से अलग रखा। रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव के समर्थन में 93 देशों ने मतदान किया। जबकि 24 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। इसके अतिरिक्त 58 देशों ने खुद को अलग रखा।
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से बेदखल करने वाला प्रस्ताव पास हो गया है। जबकि भारत ने खुद को मतदान से अलग रखा। रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव के समर्थन में 93 देशों ने मतदान किया। जबकि 24 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। इसके अतिरिक्त 58 देशों ने खुद को अलग रखा।
UN General Assembly suspends Russia from Human Rights Council
— ANI (@ANI) April 7, 2022
93 countries voted in favour of the draft resolution, 24 countries voted against it, 58 countries abstained pic.twitter.com/Glt34LrFOm
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन की इस बात पर सहमत हुआ रूस, 43वें दिन भी युद्ध जारी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित मानवाधिकार परिषद से रूसी संघ के निलंबन के संबंध में प्रस्ताव पर परहेज किया। उन्होंने कहा कि हम बिगड़ती स्थिति पर गहराई से चिंतित रहना जारी रखते हैं और सभी शत्रुताओं को समाप्त करने के अपने आह्वान को दोहराते हैं। जब निर्दोष मानव जीवन दांव पर हो, तो कूटनीति को ही एकमात्र व्यवहार्य विकल्प के रूप में प्रबल होना चाहिए।
At UNGA, India abstains from voting on the draft resolution to suspend Russia from UNHRC over Ukraine pic.twitter.com/XAXGELKi2h
— ANI (@ANI) April 7, 2022
संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने बताया कि हम अब एक अनोखी स्थिति में हैं। अगर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का कोई सदस्य किसी अन्य संप्रभु राज्य के क्षेत्र में भीषण मानवाधिकारों का उल्लंघन और हनन करता है तो वह युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के बराबर होगा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूसी संघ की सदस्यता के अधिकारों का निलंबन एक विकल्प नहीं है, बल्कि एक कर्तव्य है।
अन्य न्यूज़















