भारत यात्रा पर आएंगे UN के शांतिरक्षक मामलो के महासचिव

UN general secretary of the peacekeeping missions India visit
[email protected] । Jun 23 2018 3:41PM

संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक अभियानों के अवर महा सचिव जीन पियरे लाकरोइक्स भारत और अन्य तीन देशों की यात्रा करके संबंधित देशों को उनके द्वारा शांति अभियानों में दी गई सेवा के लिए शुक्रिया अदा करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक अभियानों के अवर महा सचिव जीन पियरे लाकरोइक्स भारत और अन्य तीन देशों की यात्रा करके संबंधित देशों को उनके द्वारा शांति अभियानों में दी गई सेवा के लिए शुक्रिया अदा करेंगे। इसके साथ ही वह इन देशों को शांति और सुरक्षा क्षेत्र में हो रहे सुधारों की भी जानकारी देंगे। लाकरोइक्स 23 जून से तीन जुलाई के बीच बांग्लादेश, नेपाल, भारत और पाकिस्तान की यात्रा करेंगे।

वह बांग्लादेश की राजधानी ढाका की यात्रा करेंगे जिसके बाद वह नेपाल की राजधानी काठमांडो जाएंगे। इसके बाद वह भारत की राजधानी नई दिल्ली रवाना होंगे और उनकी यात्रा पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संपन्न होगी।

यहां कल पत्रकारों को जारी एक नोट में बताया गया कि इन चार देशों के सैनिक और पुलिस संयुक्त राष्ट्र के 14 शांतिरक्षक अभियानों का एक तिहाई हिस्सा पूरा करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियान में सैनिकों की संख्या के मामले में भारत बड़ा योगदानकर्ता है। भारत के 6,712 कर्मी करीब नौ शांतिरक्षक अभियानों में तैनात हैं। इस साल संयुक्त राष्ट्र अंतराष्ट्रीय शांतिरक्षक दिवस के समारोह में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत सरकार के मजबूत समर्थन की सराहना की थी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़