होर्मुज में गिरा अमेरिकी हेलीकॉप्टर, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

US
AI Image
अभिनय आकाश । Jun 9 2026 7:27PM

डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है कि ईरान के साथ अब भी बातचीत जारी है। यह बातचीत रुकी नहीं है और उनका यह भी दावा है कि एक से दो दिन में इस बारे में कुछ बड़ा हो सकता है। यानी कि पूरी तरह से अमेरिका और ईरान किसी कंक्रीट डील पर पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही साथ आने वाले दिनों में हारमूज भी पूरी तरह से खुल जाएगा।

एक तरफ अमेरिका ईरान से सीजफायर डील को पूरा करने में लगा है और दूसरी तरफ ईरान और इजराइल लड़ पड़े। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे परेशान हुए कि वह दोनों ही पक्षों पर चीखने चिल्लाने तक लगे और अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है कि ईरान के साथ अब भी बातचीत जारी है। यह बातचीत रुकी नहीं है और उनका यह भी दावा है कि एक से दो दिन में इस बारे में कुछ बड़ा हो सकता है। यानी कि पूरी तरह से अमेरिका और ईरान किसी कंक्रीट डील पर पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही साथ आने वाले दिनों में हारमूज भी पूरी तरह से खुल जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: West Asia संकट के बीच PM Modi को Kuwait में भारतीयों की फिक्र, अमीर से की सीधी बात

ऐसा दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं। वहीं इस दौरान एक खबर यह भी आई कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका का एक हेलीकॉप्टर क्रैश कर गया। क्या ईरान ने निशाना लगाकर इस हेलीकॉप्टर को मार गिराया? या फिर यह खुद ब खुद अपनी गलतियों से क्रैश हो गया या किसी तकनीकी खामी के चक्कर में यह क्रैश हो गया। इसे लेकर रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन जब यह सवाल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से हुआ तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पायलट ठीक है और कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन जिस तरह से इजराइल और ईरान में तरनी हुई और दोनों ने एक दूसरे पर एक-एक करके हमला किया, उससे लगा कि अब आने वाले वक्त में यह युद्ध और भीषण हो जाएगा। लेकिन कुछ देर के हमले के बाद दोनों ही पक्ष रुक गए। यानी कि कोई भी पक्ष इस युद्ध को आगे नहीं बढ़ाना चाहता या फिर अमेरिका का दबाव काम कर गया। कुल मिलाकर अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान के साथ डील हो जाएगी जिसमें वो अपने न्यूक्लियर हथियार बनाने की जिद छोड़ देंगे और परमाणु डस्ट अमेरिका को सौंप देंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़