अमेरिका लगाने जा रहा इसपर रोक, रूस और चीन की तीखी आलोचना के साथ जो बाइडेन प्रशासन का बड़ा ऐलान

joe biden
google common license

अमेरिका उपग्रह रोधी मिसाइल परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।अमेरिका ने हालांकि 14 साल पहले एक खराब जासूसी उपग्रह को नष्ट करने के लिए अपनी नौसेना के युद्धपोत से एक मिसाइल दागी थी।अमेरिका का यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने घोषणा की है कि वह अमेरिका द्वारा उपग्रह रोधी मिसाइलों के परीक्षण पर रोक लगा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम अंतरिक्ष में सैन्य कार्रवाई के लिए नये मानदंड स्थापित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। दरअसल, अमेरिका उपग्रह रोधी मिसाइल परीक्षण करने के लिए रूस और चीन की तीखी आलोचना करता रहा है। अमेरिका ने हालांकि 14 साल पहले एक खराब जासूसी उपग्रह को नष्ट करने के लिए अपनी नौसेना के युद्धपोत से एक मिसाइल दागी थी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में ईस्टर छुट्टियों के दौरान गोलीबारी की तीन घटनाएं, दो नाबालिगों की मौत

अमेरिका का यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि रूस ने सोवियत काल के एक निष्क्रिय उपग्रह को नष्ट करने के लिए नवंबर में एक मिसाइल दागी थी। रूस के इस कदम के बाद अंतरिक्ष के सैन्यीकरण पर बहस काफी तेज हो गयी थी। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने रूसी कदम को “गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई” बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की थी। अमेरिका की अंतरिक्ष कमान के मुताबिक रूस द्वारा उपग्रह को नष्ट करने के तहत दागी गई मिसाइल के कारण अंतरिक्ष मलबे के 1,500 से अधिक टुकड़े पैदा हुए थेजिसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सवार अमेरिकी और रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के अलावा चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए जोखिम बढ़ गया था। गौरतलब है कि उपग्रह रोधी मिसाइलों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने वाला अमेरिका दुनिया का पहला देश है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़