अमेरिका ने हटाया अपना टॉप जनरल, ईरान का खौफ!

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेक्कसेथ ने चीफ मिलिट्री प्लानर लेफ्टिनेंट जनरल ब्रद सिलविया को अचानक पद से बर्खास्त कर दिया है। पेंटागन में अब तक करीब दो दर्जन शीर्ष सैन्य अधिकारियों को हटाया जा चुका है। हेक्कसेथ का लक्ष्य सेना में नौकरशाही कम करने और जवाबदेही तय करने के लिए 2027 तक उच्च पदों में बीस प्रतिशत कटौती करना है।
इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति यानी अमेरिका के रक्षा मुख्यालय यानी कि पेंटागन में कुछ अलग तरह का ही नजारा देखने को मिल रहा है। बाहर दुनिया को संदेश दिया जा रहा है कि अमेरिका कभी भी ईरान पर भीषण हवाई हमला कर सकता है। खाड़ी में एक के बाद एक तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजा जा चुका है। हजारों सैनिकों को रणभूमि की ओर रवाना किया जा रहा है। लेकिन अमेरिका के घर के अंदर यानी पेंटागन के सबसे सुरक्षित कमरों में क्या हो रहा है? वहां एक-एक करके सेना के सबसे काबिल रणनीतिकारों के विकेट गिराए जा रहे हैं। पेंटागन से इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, ट्रंप प्रशासन के रक्षा मंत्री पीट हेक्कसेथ ने अमेरिकी सेना के चीफ मिलिट्री प्लानर लेफ्टिनेंट जनरल ब्रद सिलविया को उनके पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। सोचिए जब ईरान पर किसी भी क्षण युद्ध का बड़ा सायरन बच सकता था। यूं कह सकते हैं तब जंग का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार करने वाले सबसे बड़े जनरल को बिना कोई कारण बताए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यानी कि आउट कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें: Benjamin Netanyahu के आरोपों पर Arab Parties का पलटवार, कहा चुनाव नतीजों को पलटने की साजिश
अमेरिका रक्षा तंत्र में एक पद होता है जिसे कोड नेम दिया जाता है जे5। इसका पूरा नाम है डायरेक्टर फॉर स्ट्रेटजी प्लांस एंड पॉलिसी जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ। अब सरल शब्दों में कहें तो J5 अमेरिकी सेना का मास्टरमाइंड या ब्रेन होता है। जब भी अमेरिकी राष्ट्रपति या जॉइंट चीफ्स के चेयरमैन को दुनिया के किसी भी कोने में कोई सैन्य अभियान छेड़ना होता है तो उसकी पूरी रणनीति, योजना और संभावित नतीजों का खाका इसी जे5 दफ्तर में तैयार होता है। और इसी बेहद संवेदनशील कुर्सी पर बैठे थे लेफ्टिनेंट जनरल बृथ सिलविया। बृथ सिलविया कोई नए नवेले या कागजी अफसर नहीं वे पिछले 32 सालों से अमेरिकी सेना की सेवा कर रहे थे। वे अमेरिका की सबसे घातक और प्रसिद्ध 101वीं एयरबर्न डिवीजन के कमांडर रह चुके हैं। उनके पास जमीनी युद्ध और रणनीतिक फैसलों का तीन दशकों का अनुभव है। लेकिन अचानक बुधवार को बिना कोई कारण बताए उन्हें पद से हटा दिया गया और पेंटागन के सिस्टम से उनकी बायोग्राफी तक हटा दी गई और इतना ही नहीं जॉइंट स्टाफ के प्रवक्ता ने केवल एक छोटा सा बयान जारी कर उनके 32 वर्षों के करियर के लिए औपचारिकता निभाते हुए आभार व्यक्त कर दिया।
इसे भी पढ़ें: Karnataka MLC Election में जीत के बाद बोली BJP, बैलेट पेपर पर भी हारा विपक्ष
अब अगर आपको यह लग रहा है कि यह सिर्फ एक रूटीन तबादला है या छोटा-मोटा फेरबदल है तो इस आंकड़े को ध्यान से सुनिए। पीट हैक्सेथ के रक्षा मंत्री बनने के बाद J5 की कुर्सी से हटाए जाने वाले ब्रिट दूसरे शीर्ष जनरल हैं। इससे पहले भी पिछले साल अक्टूबर में उनके पूर्ववती लेफ्टिनेंट जनरल जोसेफ को भी जबरन रिटायरमेंट लेने पर मजबूर कर दिया गया था। यानी महज चंद महीनों के भीतर पेंटागन के सबसे अहम स्ट्रेटेजिक पद पर बैठे दो-दो फोर स्टार और थ्री स्टार स्तर के जनरल की छुट्टी कर दी गई। इतना ही नहीं हेक्सेथ के आने के बाद से अब तक करीब दो दर्जन यानी कि लगभग 24 शीर्ष जनरलों, एडमिरलों और उच्च अधिकारियों को या तो बर्खास्त किया जा चुका है या उन्हें रिटायर होने पर मजबूर कर दिया गया। इसमें सेना और नौसेना के नागरिक सचिव तक शामिल हैं। अब सवाल यह है कि आखिर ट्रंप प्रशासन और रक्षा मंत्री पीट ऐसा क्यों कर रहे हैं? दरअसल पीट हेक्सेथ ने पिछले महीने मरीन कॉप्स बेस कंटिको में जूनियर अधिकारियों और सैनिकों को संबोधित करते हुए अपने एजेंडे को बिल्कुल साफ कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पेंटागन में शीर्ष सैन्य अधिकारियों यानी कि जनरलों और फ्लैग ऑफिसर्स की तादाद जरूरत से ज्यादा हो चुकी है। वर्तमान में अमेरिका में करीब 800 जनरल और फ्लैग ऑफिसर स्तर के पद हैं। हेक्सेथ ने आदेश दिया कि 1 जनवरी 2027 तक इन उच्च पदों से 20% यानी 20% तक की सीधी कटौती की जाए। हैक्स का तर्क यह है कि यह कोई बदले की कारवाही नहीं बल्कि लंबे समय से लंबित जवाबदेही तय करने का कदम है। उनका कहना है कि सेना के शीर्ष स्तर पर नौकरशाही हावी हो चुकी है और इसे चुस्त बनाने की जरूरत है।
अन्य न्यूज़













