अमेरिका उत्तर कोरिया के यात्रा प्रतिबंध की समीक्षा करेगा: अधिकारी

us-will-review-north-korea-travel-restriction
[email protected] । Dec 19 2018 6:10PM

उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीफन बेगुन ने यह टिप्पणी दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद परमाणु वार्ता को लेकर की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच इस साल जून में हुई

सियोल। ट्रंप प्रशासन के उत्तर कोरिया के विशेष दूत ने कहा कि वाशिंगटन इस देश में यात्रा पर लगे प्रतिबंधों को आसान बनाने के लिए इसकी समीक्षा कर रहा है ताकि मानवीय आवश्यकता वाली खेप यहां भेजी जा सके। यह परमाणु कूटनीति के गतिरोध को सुलझाने के प्रयास का हिस्सा है। 

इसे भी पढ़ें- युगांडा बस दुर्घटना में 19 एनजीओ कार्यकर्ताओं की मौत: पुलिस

उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीफन बेगुन ने यह टिप्पणी दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद परमाणु वार्ता को लेकर की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच इस साल जून में हुई शिखर वार्ता के बाद परमाणु वार्ता कुछ खास आगे नहीं बढ़ पाई है। 

इसे भी पढ़ें- विश्व आर्थिक मंच की बैठक के लिए दावोस जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

बेगुन ने कहा कि दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के साथ उनकी बातचीत इस बात को लेकर होगी कि कैसे साथ मिलकर उत्तर कोरिया से उस तरह से बातचीत की जाए जो पिछले 70 वर्षों से ज्यादा की शत्रुता को समाप्त करने में मदद दे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़