अमेरिका ने असद को अपदस्थ करने वाले सीरियाई विद्रोही नेता पर घोषित इनाम वापस लिया

white house
ANI

यह घोषणा दमिश्क में हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के नेता अहमद अल-शराआ और पश्चिम एशिया के लिए शीर्ष अमेरिकी राजनयिक बारबरा लीफ के बीच हुई बैठक के बाद की गई।

अमेरिकी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक सीरियाई विद्रोही नेता को पकड़ने के लिए प्रस्तावित एक करोड़ अमेरिकी डॉलर के इनाम पर आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

विद्रोहियों के समूह ने इस महीने की शुरूआत में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता से बेदखल कर दिया था। यह घोषणा दमिश्क में हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के नेता अहमद अल-शराआ और पश्चिम एशिया के लिए शीर्ष अमेरिकी राजनयिक बारबरा लीफ के बीच हुई बैठक के बाद की गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़