अल-अक्सा मस्जिद में इजरायल पुलिस व फिलिस्तीनियों के बीच हिंसक झड़प, 59 घायल

Israeli
अभिनय आकाश । Apr 15 2022 3:16PM

सोशल मीडिया में वायरल होने वाले वीडियो में फिलिस्तीनीपत्थर फेंकते हुए और पुलिस को आंसू गैस के गोले दागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह की नमाज के बाद पुलिस इस मस्जिद में दाखिल हुई।

यरुशलम में एक प्रमुख पवित्र स्थल अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस और फिलिस्तीनियों के बीच शुक्रवार तड़के झड़पें हुईं और चिकित्सकों ने कहा कि कम से कम 59 फिलिस्तीनी घायल हो गए हैं। अल अक्सा मस्जिद में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन देखने को मिली है। फिलीस्तीन समर्थक और इजरायली फोर्स के बीच टकराव हुआ है। इजरायली फोर्स ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। चश्मदीदों के मुताबिक इजरायली फोर्स के हमले में 59 लोग घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में बेरोजगारी दावे बढ़े, पर अब भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर

सोशल मीडिया में वायरल होने वाले वीडियो में फिलिस्तीनीपत्थर फेंकते हुए और पुलिस को आंसू गैस के गोले दागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह की नमाज के बाद पुलिस इस मस्जिद में दाखिल हुई। ये हिंसा तब शुरू हुई जब फिलिस्तीन समर्थकों की तड़फ से पत्थरबाजी शुरू की गई। 

इसे भी पढ़ें: S-400 की खरीदारी को लेकर भारत पर मंडरा रहा प्रतिबंध का खतरा, जयंशकर की US को दो टूक, बोले- प्रतिबंधों की परवाह नहीं...

 बता दें कि इजराइल अल अक्सा मस्जिद पर अपना कब्जा मानता है और उसने मस्जिद में फिलिस्तीनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। रमजान के मौके पर ये प्रतिबंध हटाए गए थे। सुबह की नमाज के लिए मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजी जमा हुए थे जिस दौरान हिंसा हुई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़