भारत-चीन सीमा पर तनाव की स्थिति कम होने का स्वागत करते हैं: अमेरिका

white house
ANI

मिलर ने एक प्रश्न पर कहा कि अमेरिका की इसमें कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने भारतीय साझेदारों से बात की है और हमें इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन हमने इस समाधान में कोई भूमिका नहीं निभाई है।

अमेरिका ने कहा कि वह भारत-चीन सीमा पर तनाव की स्थिति कम होने का स्वागत करता है और उसने बताया कि नयी दिल्ली ने इस संबंध में उसे जानकारी दी है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम भारत और चीन के बीच के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। हम समझते हैं कि दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर टकराव वाले बिंदुओं से सैनिकों को वापस बुलाने के लिए शुरुआती कदम उठाए हैं। हम सीमा पर तनाव की स्थिति में किसी भी कमी का स्वागत करते हैं।’’

मिलर ने एक प्रश्न पर कहा कि अमेरिका की इसमें कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने भारतीय साझेदारों से बात की है और हमें इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन हमने इस समाधान में कोई भूमिका नहीं निभाई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़