बर्दाश्त नहीं! US में भारतीयों के साथ हो रहे नस्लवाद पर भारत ने क्या चेतावनी दी?

racism
ANI/Social Media
अभिनय आकाश । May 29 2026 4:17PM

रणधीर जयसवाल ने कहा कि जहाँ तक मेरी जानकारी है, अप्रैल के महीने में हमारी एक व्यापारिक टीम ने अमेरिका का दौरा किया था। अब हम अगले हफ्ते अमेरिका से एक टीम के भारत आने की उम्मीद कर रहे हैं, जहाँ इस बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा।

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली व्यापारिक वार्ता और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद के वायरल वीडियो पर विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कड़ा रुख दिखाया है। रणधीर जयसवाल ने कहा कि  जहाँ तक मेरी जानकारी है, अप्रैल के महीने में हमारी एक व्यापारिक टीम ने अमेरिका का दौरा किया था। अब हम अगले हफ्ते अमेरिका से एक टीम के भारत आने की उम्मीद कर रहे हैं, जहाँ इस बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा। अब तक की बातचीत काफी सकारात्मक और रचनात्मक रही है। इस संबंध में जो भी आगे की जानकारी होगी, हम आपको अपडेट करते रहेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद) पर उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े आपके दूसरे सवाल पर मैं यही कहूँगा कि मैंने वह पोस्ट नहीं देखी है। हालांकि, किसी भी तरह का नस्लवाद, दुनिया में कहीं भी हो, पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

इसे भी पढ़ें: Quad के वार से तिलमिलाये चीन-पाक ने J&K पर उगला जहर, भारत के जवाब ने दोनों की बोलती कर दी बंद

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अप्रैल महीने में अमेरिका से एक व्यापार दल भारत आया था। अब अगले सप्ताह अमेरिका से एक दल के भारत आने की उम्मीद है, जहां बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा। अब तक हमारी बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक रही है। हम आपको इस संबंध में और अधिक जानकारी देते रहेंगे। इससे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना पर सकारात्मक संकेत देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों और महीनों में इस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित यूएस-इंडिया ट्रस्ट इनिशिएटिव कार्यक्रम में बोलते हुए गोर ने कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंध मजबूत आर्थिक एकीकरण को दर्शाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: India और China के बीच बीजिंग में सीमा मुद्दे पर हुई बातचीत, पटरी पर लौट रहे द्विपक्षीय संबंध

बता दें कि अमेरिका में भारतीय मूल के एक दंपति को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। बाद में उस व्यक्ति ने खुद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद अप्रवासी-विरोधी दुर्व्यवहार (एंटी-इमीग्रेंट एब्यूज) और विदेशी लोगों के प्रति नफरत (जेनोफोबिया) को लेकर सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा देखा जा रहा है। यह घटना, जो अब वायरल हो चुकी है, एक्स (ट्विटर) पर उसी व्यक्ति द्वारा साझा की गई थी जिसने खुद इस पूरी बातचीत का वीडियो बनाया था। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि यह दंपति एक पार्किंग लॉट में खड़ा था, तभी वह व्यक्ति उनके पास आया और उनकी राष्ट्रीयता (नेशनलिटी) को लेकर सवाल पूछने लगा, जिसके बाद उसने उन्हें 'अपने घर वापस जाने' और देश छोड़ने के लिए कहा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़