डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने अहमदाबाद में गांधी आश्रम का दौरा किया

Gutterus

इस आश्रम को साबरमती आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। आश्रम में डॉ. टेड्रोस को गांधी जी के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने सूत कातने के लिए चरखे पर भी हाथ आजमाया।

अहमदाबाद| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस बुधवार को अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। डॉ. टेड्रोस के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे।

इस आश्रम को साबरमती आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। आश्रम में डॉ. टेड्रोस को गांधी जी के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने सूत कातने के लिए चरखे पर भी हाथ आजमाया।

इसके पहले दिन में उन्होंने गांधीनगर में आयोजित वैश्विक आयुष निवेश एवं नवोन्मेष शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़