पर्सन ऑफ द इयर 2019 ग्रेटा थनबर्ग ने वैश्विक नेताओं को दी चेतावनी

world-leaders-behaving-like-a-children-says-greta-thunberg
स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने शुक्रवार को वैश्विक नेताओं पर जलवायु संकट को अनदेखा करने का आरोप लगाया। थनबर्ग ने कहा, “जलवायु संकट के परिणामों से लोग पहले से ही पीड़ित हैं और मर रहे हैं और यह और भी गंभीर होता जाएगा। इस संकट को हमारे राजनेता, मीडिया और सत्ता में बैठे लोग नजरअंदाज कर रहे हैं।

लंदन। स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने शुक्रवार को वैश्विक नेताओं पर जलवायु संकट को अनदेखा करने का आरोप लगाया। ब्रिस्टल यूथ स्ट्राइक 4 क्लाइमेट(बीवाई24सी) में लगभग 20,000 लोगों को संबोधित करते हुए 17 वर्षीय थनबर्ग ने कहा, “ हमारे नेता बच्चों की तरह व्यवहार कर रहे हैं इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बड़ा बने। वे हमें निराश कर रहे हैं लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।”

इसे भी पढ़ें: दुनिया को बचाने वाली 17 साल की ग्रेटा थनबर्ग की बनेगी डॉक्यूमेंट्री सीरीज

थनबर्ग ने वैश्विक नेताओं को चेतावनी दी कि जब दुनिया जल रही हो तो वह चुप नहीं रह सकती। बीबीसी के अनुसार, उन्होंने नेताओं पर जलवायु संकट की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सक्रियता दिखाने से ही काम चलेगा इसलिए आपसे में इस पर कदम उठाने के लिए कह रही हूं। सत्ता में बैठे लोग हमें धोखा दे रहे हैं। एक समय आएगा जब हम पीछे मुड़कर देखेंगे और खुद से पूछेंगे कि हमनें क्या किया। ये हमें तय करना है कि लोग हमें कैसे याद करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प ने खुफिया प्रमुख के तौर पर विवादित सांसद को किया नामित

थनबर्ग ने कहा, “जलवायु संकट के परिणामों से लोग पहले से ही पीड़ित हैं और मर रहे हैं और यह और भी गंभीर होता जाएगा। इस संकट को हमारे राजनेता, मीडिया और सत्ता में बैठे लोग नजरअंदाज कर रहे हैं।”थनबर्ग को टाइम्स पत्रिका की तरफ से “पर्सन ऑफ द इयर 2019” चुना गया था।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़