गरुड़ पुराण: मौत आने से पहले क्या सचमुच में व्यक्ति को दिखने लगते हैं संकेत?

Garuda Purana
Pixabay

गरुड पुराण के अनुसार, व्यक्ति को मृत्यु आने से पहले दिखने लगते हैं ये संकेत। धार्मिक मान्यता है कि किसी भी व्यक्ति के मृत्यु के पश्चात पूरे 13 दिनों तक गरुण पुराण का पाठ अवश्य करवाना चाहिए।

हिंदू धर्म में कई पुराण हैं जिनमें तरह-तरह का ज्ञान का वर्णन है। वैसे ही गरुण पुराण भी एक ग्रथ है, जो 18 महापुराणों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि मृत्यु के बाद पूरे 13 दिनों तक गरुण पुराण का पाठ जरुर कराना चाहिए। इस धार्मिक ग्रंथ में जन्म, मृत्यु के अलावा, मृत्यु होने के बादी की स्थिति, सुखी जीवन, विष्णु भगवान की पूजा, व्रत और बेहतर जीवन जीने के नियमों के बारे में बताया है। वहीं, लोगों का मानना है कि जब मृत्यु नजदीक आती है तो व्यक्ति को कई संकेत दिखाई देते हैं। आइए आपको बताते हैं गरुड़ पुराण के अनुसार, मौत से पहले दिखने वाले कुछ संकेत।

क्या मौत से पहले ही दिखने लगते हैं ये संकेत?

पूर्वजों का दिखाई देना

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, मौत होने से कुछ दिनों पहले सपने में पूर्वज दिखने लगते हैं। सपने में रोते हुए या फिर दुखी पूर्वजों का दिखना यह संकेत हो सकता है कि मृत्यु नजदीक है।

जीवन भर के कर्म

मृत्यु होने से पहले व्यक्ति को अपने जीवन भर के कर्म याद आने लगते हैं। मौत से पहले व्यक्ति को अपने जीवन में किए गए सारे कर्म दिखने लगते हैं, चाहे अच्छे हो या फिर बुरे हों।

यमदूत

मृत्यु होने से पहले व्यक्ति को अपने आस-पास श्याम वर्ण के लोग नजर आते हैं। यह लोग यमदूत बताए गए हैं। इसके साथ ही व्यक्ति को अपने आस-पास नकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

परछाई

गरुड़ पुराण के अनुसार, मौत आने से पहले व्यक्ति को अपनी परछाई दिखनी बंद हो जाती है। आंखों की रौशनी कमजोर होने लगती है और व्यक्ति को अपनी परछाई दिखनी बंद हो जाती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़