April Horoscope: अप्रैल के महीने में इन ग्रहों की चाल बदलेगी, इन राशियों को मिलेगा लाभ

April Horoscope
Unsplash

हिंदू पंचाग के अनुसार अप्रैल महीने की शुरुआत नक्षत्र से हुई है। इस माह में ग्रहों की चाल, स्थिति और राशि परिवर्तन की बात करें तो कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और वहीं कई की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं इस माह में ग्रहों का गोचर।

अप्रैल की माह की शुरुआत हो चुकी है इसे महीने में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है। हिंदू कैलेंडर और धार्मिक तौर पर अप्रैल का महीना बेहद खास होता है। हिंदू धर्म में इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार मनाए जाते हैं। चैत्र का महीना हिंदू कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। अगर अप्रैल के महीने की बात करें तो इस माह में ग्रहों की चाल, स्थिति और राशि परिवर्तन की बात करें तो कई मुख्य ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और कई की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं इस माह में ग्रहों का गोचर।

बुध मेष राशि में होंगे वक्री ( 02 अप्रैल 2024) 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार में बुध ग्रह को राजकुमार कहा गया है। बुध ग्रह मुख्य रुप से बुद्धि, वाणी, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार के कारक ग्रह होते हैं। बुध ग्रह 2 अप्रैल 2024 की दोपहर 3 बजकर 18 मिनट पर मेष राशि में वक्री होंगे।  

बुध मेष राशि में अस्त (04 अप्रैल 2024) 

ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह सूर्य के सबसे समीप ग्रह होते हैं ऐसे में ये जल्दी-जल्दी अस्त और उदय होते हैं। वहीं मेष राशि में रहते हुए 04 अप्रैल 2024 की सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर अस्त हो जाएंगे।

बुध का मीन राशि में गोचर ( 09 अप्रैल 2024)

बुध 09 अप्रैल 2024 की रात 10 बजकर 06 मिनट पर अपनी वक्री अवस्था में रहते हुए मेष राशि की यात्रा को खत्म करके मीन राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य का मेष राशि में गोचर ( 13 अप्रैल 2024) 

सूर्य हर एक महीने में अपनी राशि का परिवर्तन करते हैं। जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मे सूर्य ग्रहों के राजा हैं। सूर्य 13 अप्रैल को मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

मंगल का मीन राशि में गोचर (23 अप्रैल 2024)

अप्रैल के महीने में पृथ्वी पुत्र और युद्ध के देवता मंगल गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। मंगलदेव 23 अप्रैल 2024 की सुबह 08 बजकर 19 मिनट मीन राशि में गोचर करेंगे।

शुक्र का मेष राशि में गोचर ( 24 अप्रैल 2024)

शुक्र ग्रह 24 अप्रैल को गुरु की राशि मीन से निकालकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव को सुख, एश्वर्य और प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है।

बुध मीन राशि में मार्गी ( 25 अप्रैल 2024)

25 अप्रैल 2024 की शाम 05 बजकर 49 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे।

शुक्र का मेष राशि में अस्त (28 अप्रैल 2024)

शुक्र ग्रह 28 अप्रैल 2024 की सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर मेष राशि में अस्त हो जाएंगे।

वहीं अप्रैल के माह में ग्रहों के गोचर से मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों का सबसे अधिक लाभ हो सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़