Dashank Yog का महासंयोग: जुलाई में 5 राशियों पर बरसेगा पैसा, मिलेगा Good Luck

Dashank Yog Astrology
Unsplash

जुलाई 2026 की शुरुआत में सूर्य और अरुण ग्रह के संयोग से 'दशांक योग' का निर्माण हो रहा है, जो ज्योतिष में एक अत्यंत शुभ घटना है। इस योग के प्रभाव से कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और पारिवारिक सुख मिलने के प्रबल आसार हैं।

जल्द ही जून का महीना समाप्त होने वाला है और इसके बाद जुलाई का महीना शुरु होगा। ज्योतिष की दृष्टि में जुलाई 2026 का महीना बेहद खास होने वाला है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, 1 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजकर 51 मिनट से सूर्य और अरुण ग्रह एक-दूसरे से 36 डिग्री की स्थिति में आएंगे, जो कि दशांक योग का निर्माण बनाएगा।

ज्योतिष के अनुसार, यह एक बेहद ही लाभकारी योग होता है, जिसके प्रभाव से जीवन में खूब सारी खुशियां आती हैं और सेहत के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार होता है। वहीं, दशांक योग का शुभ प्रभाव कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के लोगों पर पड़ेगी। आइए आपको बताते इन राशियों के जातक के लिए जुलाई का महीना कैसा होगा। 

 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए दशांक योग का यह समय परिवार और घर से जुड़ी खुशियां लाने वाला है। इस दौरान घर में मौजूद सभी सदस्य बीमारियों की चपेट में आने से कुछ समय के लिए बचे रह सकते हैं, जिससे पूरे परिवार की चिंता कम होगी और मन को शांति मिलेगी। वहीं, बच्चों के साथ समय बिताने पल भी खास और यादगार बन जाएगा। कोई भी पारिवारिक यात्रा हो या घर में कोई छोटा-सा उत्सव। आर्थिक मोर्चे पर भी राहत के संकेत हैं, क्योंकि पैसों की तंगी दूर होगी और ढेर सारी खुशियां आएंगी।

तुला राशि

इस योग से तुला राशि के जातकों के लिए काफी सुखद समय रहने वाला है। जो लोग अभी अविवाहित हैं और किसी रिश्ते में हैं, उनके लिए यह समय उस रिश्ते को आगे ले जाने और कमिटमेंट की तरफ बढ़ने का हो सकता है। घर का वातावरण भी पहले की तुलना में ज्यादा खुशनुमा और तनावमुक्त रहने की उम्मीद है। परिवार में सदस्यों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत को लेकर भी अच्छी खबर है, वे इस दौरान स्वस्थ और प्रसन्न रहने वाले हैं। नौकरी व किसी भी पेशे में जो लोग एक्टिव है, उन लोगों को करियर में तरक्की करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए यह समय आर्थिक रुप से समझ से काम लेना है। यदि आप फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखते हैं, तो आप बचत अच्छे से कर पाएंगे। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद या लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। उसको सुलझाने के लिए और रिश्तों में मधुरता बनाएं रखने के लिए यह समय सबसे बढ़िया है। जिन लोगों की शादी अभी तक तय नहीं हुई है, उनके लिए यह समय किसी करीबी रिश्तेदारों के परिवार से अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

धनु राशि

दशांक योग धनु राशि के लिए लाभदायक सिद्द होगा। लंबे समय से अटके हुए सभी कार्य पूरा करने का यह समय है। यदि कोई महत्वपूर्ण काम पहले बार-बार टलता रहा था, तो जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति को लेकर जरा-भी चिंता न करें। क्योंकि पैसा की कमी इस दौरान आपको परेशान नहीं करेगी। रिश्तों के मामले में भी एक ताजगी और नई शुरुआत देखने को मिल सकती है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातक पढ़ाई या काम के सिलसिले में अपने घर से दूर किसी दूसरे शहर रह रहे, उन लोगों के लिए यह समय काफी बढ़िया है। वहां पर इन लोगों को कोई अपना हमसफर या करीबी मिलने की उम्मीद है। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहने वाला है। सही समय पर लिया निर्णय आर्थिक नुकसान से बचाएगा। करियर के मोर्चे पर भी तेजी से तरक्की देखने को मिलेगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़