Numerology: इन 3 मूलांक की लड़कियों को Love Life में मिलता है सबसे ज्यादा धोखा

हर व्यक्ति के सोचने का तरीका अलग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सभी चीजें हमारे मूलांक पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आपको किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जानना है तो जरूरी है कि आप उनके मूलांक के बारे में जानना चाहिए।
हर व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है। इस कारण हर व्यक्ति के सोचने का तरीका अलग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सभी चीजें हमारे मूलांक पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आपको किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जानना है तो जरूरी है कि आप उनके मूलांक के बारे में जानना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपने जीवन में बार-बार धोखा मिलता आया है। तो आइए जानते हैं इन 3 मूलांक वाली महिलाओं के बारे में...
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक की महिलाएं भरोसेमंद और सच्ची होती हैं। लेकिन राहु की भ्रमित करने वाली एनर्जी की वजह से यह रिश्तों में गलत व्यक्ति की ओर आकर्षित होती हैं। इनका दिल जल्दी पिघलता है और बिना जांच-परख के यह भरोसा कर लेती हैं। जिससे सामने वाला इनकी स्थिति का फायदा उठाने लगता है। अक्सर यह महिलाएं में जितना देती हैं, उतना वापस नहीं पाती हैं। इसी असंतुलन की वजह से उनको धोखे और टूटे हुए विश्वास का सामना करना पड़ता है।
मूलांक 7
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्म होता है। उसका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक की महिलाओं को दिल आध्यात्मिक, पवित्र और गहराई से प्रेम करने वाला होता है। यह महिलाएं प्रेम को सिर्फ रिश्ता नहीं बल्कि आत्मिक जुड़ाव मानती है। इसी कारण यह व्यक्ति की वास्तविकता को नजरअंदाज कर देती हैं और सामने वाले को उस रूप में देखने लगती हैं, जैसा कि वह चाहती हैं, न कि जैसा वह वास्तव में है। क्योंकि 7 नंबर केतु का होता है और केतु की ऊर्जा जीवन में रहस्यमय, अधूरे और भावनात्मक रूप से उपलब्ध न रहने वाले लोगों को आकर्षित करती है। इस वजह से इस मूलांक की महिलाओं को अक्सर एक तरफा प्यार, धोखे और दूरी जैसी स्थितियों से गुजरना पड़ता है।
मूलांक 8
किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्म होता है, तो उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक की महिलाओं का जीवन शनि के प्रभाव की वजह से गंभीरता, गहराई और कार्मिक परिणामों से जुड़ा होता है। इस मूलांक की महिलाएं समर्पित, वफादार और रिश्ते के प्रति जिम्मेदार होती हैं। लेकिन यह अक्सर ऐसे लोगों को चुन लेती हैं, जिनको संभालने, सुधारने या बदलने की जरूरत होती है। इन लोगों के जीवन में प्रेम जल्दी स्थिर नहीं होता है, क्योंकि शनि पहले इनकी परीक्षा लेता है, फिर वरदान देता है। कई बार इस मूलांक के लोगों का ऐसे लोगों से सामना होता है, जो इनकी निष्ठा का कद्र नहीं करते या भावनाओं का गलत लाभ उठा लेते हैं। धोखा इनकी किस्मत नहीं है, बल्कि गहरी जिम्मेदारी की भावना और अधिक सहेज लेने की प्रवृत्ति का परिणाम है। शनि अंत में इस मूलांक के लोगों को वही देता है, जो सच्चे अर्थ में इनका हकदार होता है।
अन्य न्यूज़
















