Numerology: इन 3 मूलांक वालों के लिए 'वरदान' है सोना, करियर में दिलाएगा जबरदस्त Success

आज हम आपको एक ऐसे धातु के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको यदि इन मूलांक के लोग धारण करें, तो उनको जीवन में सफलता मिलती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सोना धारण करना किन मूलांक के लिए शुभ होता है।
ज्योतिष शास्त्र और अंक ज्योतिष के मुताबिक हमारे जीवन पर धातुओं और रंगों का गहरा असर होता है। जब आप अपना मूलांक जानकर किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर शुभ धातु को धारण करते हैं, तो इससे व्यक्ति को लाभ मिलता है। आज हम आपको एक ऐसे धातु के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको यदि इन मूलांक के लोग धारण करें, तो उनको जीवन में सफलता मिलती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सोना धारण करना किन मूलांक के लिए शुभ होता है।
मूलांक 1
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है। तो उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक का स्वामी सूर्य होता है। वहीं सूर्य ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य की प्रिय धातु सोना है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर इस मूलांक के लोग सोने की चेन या अंगूठी धारण करते हैं, तो उनकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है। सोना धारण करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और बिजनेस व नौकरी में भी लीडरशिप क्वालिटी निखऱकर आती है।
इसे भी पढ़ें: Ganga Dussehra Remedies: नौकरी की हर बाधा होगी दूर, इस दिन बस कर लें ये आसान काम
मूलांक 3
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है। इस मूलांक के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। गुरु को देवताओं का गुरु और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु का रंग पीला है और सोना भी पीले रंग का होता है। ऐसे में इस मूलांक के लोग अगर सोना पहनते हैं, तो उनके करियर में चार चांद लग सकते हैं। यह धातु आध्यात्मिक झुकाव बढ़ाता है और धन आगमन के नए रास्ते खोलती है। खासकर इस मूलांक के लोगों को गले में सोने की चेन पहनना चाहिए। इसको काफी शुभ माना जाता है।
मूलांक 9
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक का स्वामी मंगल है और मंगल ऊर्जा और साहस का प्रतीक होता है। हालांकि मूलांक 9 वाले जातक थोड़े क्रोधी स्वभाव के होते हैं। लेकिन सोना धारण करने से मंगल की ऊर्जा संतुलित होती है। यह जातक को शत्रुओं पर विजय दिलाने और शारीरिक रूप से मजबूत रखने में सहायता करता है।
मंगल और सोने का मेल इस मूलांक के जातकों के जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने की शक्ति देता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक धातुओं का प्रभाव ग्रहों की ऊर्जा और चाल पर निर्भर करता है। प्राचीन ग्रंथों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि धातुओं के कंपन से मानव शरीर के चक्र प्रभावित होते हैं। यह मूलांक 1, 3 और 9 की प्रकृति 'आकाश' और 'अग्नि' तत्व से मेल खाती है। इस मूलांक के लोगों के लिए स्वर्ण धारण करना श्रेष्ठ माना जाता है।
अन्य न्यूज़














