Vastu Tips: घर के इन हिस्सों में भूलकर भी नहीं करना चाहिए हरे रंग का इस्तेमाल, बंद हो सकते हैं समृद्धि के द्वार

Vastu Tips
Creative Commons licenses

हरा रंग ऐसा होता है, जिसका लगभग हर घर में इस्तेमाल होता है। क्योंकि हरा रंग कूलिंग एनर्जी पैदा करता है। लेकिन ऐसी कई जगहें होती हैं, जहां पर इस रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

हरा रंग ऐसा होता है, जिसका लगभग हर घर में इस्तेमाल होता है। क्योंकि हरा रंग कूलिंग एनर्जी पैदा करता है। जिससे आपके मन को शांति का एहसास होता है। बता दें कि हरा रंग अपना एक अलग महत्व रखता है। ऐसे में जब लोग घर में समृद्धि या हरियाली को शामिल करना चाहते हैं, तो वह अपने घर में हरे रंग को जगह देते हैं। हांलाकि इस बात में कोई दोराय नहीं है कि घर में हरे रंग का इस्तेमाल करना बेहद अच्छा माना जाता है।

ऐसे में अगर आप भी अपने घर में हरे रंग का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा सोच-समझकर इसका इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बता दें कि ऐसी कई जगहें होती हैं, जहां पर इस रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी हरे रंग को अपने घर में इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के किन हिस्सों में हरे रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Tarot Tips: धनु राशि के जातक भाग्य का साथ पाने के लिए करें सूर्यदेव की पूजा, जानिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड

दक्षिण दिशा में हरा रंग

कभी भी अपने घर की दक्षिण दिशा में हरे रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह दिशा मंगल की दिशा मानी जाती है। मंगल का रंग लाल होता है और यह एक गर्म रंग होता है। वहीं हरा रंग कूलिंग एनर्जी के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप घर की दक्षिण दिशा में हरे रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे विकास और समृद्धि के रास्ते रुक जाते हैं।

पश्चिम दिशा के मध्य में हरा रंग

वास्तु के मुताबिक घर की पश्चिम दिशा के मध्य में कभी हरे रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह दिशा शनि की मानी जाती है। इसलिए पश्चिम दिशा की दीवारों में मैटेलिक रंगों का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। वहीं हरा रंग लकड़ी यानी की वुड से जुड़ा होता है। इसलिए पश्चिम दिशा में इस रंग का इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए आप घर की पश्चिम दिशा के मध्य में मैटेलिक रंगों का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए।

ब्रह्म स्थान में हरा रंग

आपको बता दें कि घर के बिल्कुल बीचों-बीच वाले स्थान को ब्रह्म स्थान माना जाता है। इसलिए वहां पर भी हरे रंग के इस्तेमाल से बचना चाहिए। क्योंकि ब्रह्म स्थान आकाश तत्व को दर्शाता है। इस स्थान पर आप हल्का पीला, नीला या फिर सफेद रंग करवा सकते हैं। अगर आप इस स्थान पर हरे रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो घर के सदस्यों को घुटन का एहसास हो सकता है। वहीं घर के सदस्यों में मनमुटाव भी देखने को भी मिल सकता है।

छत पर हरा रंग

कभी भी घर की छत पर हरे रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। छत आकाश तत्व को दर्शाता है। इसलिए भूलकर भी छत में हरे रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

दक्षिणमुखी घर में हरा रंग

यदि आपका घर दक्षिणमुखी है, तो आपको कभी भी घर के फ्रंट में हरे रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। घर के फ्रंट में इस रंग का इस्तेमाल करने से घर में निगेटिविटी पैदा हो सकती है। लेकिन आप इस स्थान पर हरे रंग के पेड़-पौधे लगा सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़