Horoscope 14 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Prabhasakshi

14 मार्च 2026 का दैनिक राशिफल यहाँ जानें! सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ राशियों को विशेष लाभ, तरक्की और सुखद अनुभव मिलेंगे, वहीं अन्य को चुनौतियों और अप्रिय घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य, व्यापार और रिश्तों में क्या बदलाव आएंगे? अपनी राशि का विस्तृत भविष्यफल और शुभ-अशुभ संकेत अभी पढ़ें।

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

मांगलिक कार्यों में आयोजन संभव है। अचानक धन लाभ होगा। व्यवहार में सावधानी-झूठा आरोप संभव। अतिथियों के स्वागत में व्यस्तता और प्रसन्नता।

वृष

इंटरव्यू आदि में आपका प्रभाव जमेगा। पुराने मित्रों से मिलकर खुशी होगी। समय अच्छा नहीं हैं, सतर्क रहें। भोजन में भी सावधानी बरतें।

मिथुन

बंधु बांधवों का आगमन खुशी देगा। स्वास्थ्य लाभ होगा, रोगमुक्ति की आशा। विभागीय परीक्षा में सफलता। धन की व्यवस्था करने में सफल रहेंगे।

कर्क

लोगों में आपकी छवि बहुत सुंदर उभर कर आएगी। प्रगति के अवसर मिलेंगे। अशुभ समाचार और अप्रिय घटनाएं। विभागीय परीक्षा में सफलता मिलेगी।

सिंह

संतान के संबंध में दुविधा की स्थिति दूर होगी। उपहारों की प्राप्ति होगी। इच्छानुसार कार्य का फल प्राप्त होगा। व्यर्थ के कामों में दिन बीतेगा।

कन्या

आपकी प्रतिष्ठा में भी चार चांद लगेंगे। संतान पक्ष से सहयोग और लाभ की प्राप्ति। पर पुरुष/स्त्री से सर्तकता पूर्वक व्यवहार करें। थोड़ी सी असावधानी भी भारी पड़ेगी।

तुला

अच्छा समय है लाभ उठाएं। उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। उलझन सुलझेगी, शत्रु भी मित्र बनेंगे। दुर्घटना घट सकती है, चोट लग सकती है।

वृश्चिक 

आत्मविश्वास प्रबल रहेगा, यश भी मिलेगा। बेटे-बेटी की शादी की चिंता दूर होगी। धन लाभ और सफलता। स्वास्थ्य और स्वभाव दोनों कमजोर।

धनु

परिस्थितियां सुधार की ओर बढ़ रही हैं। विवेक से काम लें, अन्यथा हानि। शत्रु मान हानि नहीं कर सकेंगे। परिस्थितियां चिंताजनक रहेगी, अवसाद से बचें।

मकर 

आपसी समझौते से सम्पत्ति विवाद हल होगा। ईष्ट मित्रों सहित यात्रा पर जाने के योग। मित्र से मतभेद हो सकता है। वैवाहिक मामलों में अच्छा दिन रहेगा।

कुंभ

आपके अपने ही शत्रुवत व्यवहार करेंगे। कमी पूरी करते हुए आगे बढ़ेंगे। मांगलिक आयोजन और नए मेहमान का आगमन। व्यर्थ के कामों में बेकार की गपशप में दिन बीतेगा।

मीन

विद्याार्थी को स्कॉरशिप, शोध छात्र को नया प्रोजेक्ट। समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। परिश्रम के अनुरूप लाभ मिलने की खुशी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़