मंगलदेव ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया, इन राशियों को मिलेगा छप्पर फाड़ धन

मंगल ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। लगभग 15-20 दिन इस नक्षत्र में रहने के बाद मंगल मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया। जानें मंगल गोचक से किन राशियों को होगा फायदा। आइए जानते हैं कौन हैं ये लकी राशियां।
कोई भी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रहों के का प्रभाव अलग-अलग राशियों के लिए अलग-अलग होता है। ऊर्जा और साहस के कारक मंगलदेव ने नक्षत्र में परिवर्तन किया है। मंगलदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और इस नक्षत्र में 15 अगस्त तक रहेंगे। वहीं, अगस्त को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के मुताबिक मंगल अभी वृषभ राशि में विराजमान हैं और इस राशि में 25 अगस्त 2024 तक रहेंगे। जानें मंगल गोचर की लकी राशियां
मेष राशि
मेष राशि का मंगल का नक्षत्र गोचर काफी शुभ है। व्यक्तित्व में निखार आएगा और कार्यों में भाग्य का साथ रहेगा। कोई भी कार्य हो आप इसे सफलता पूर्वक कर पाएंगे। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आप इस अवधि में आपका सपना पूरा हो सकता है। करियर में सफलता मिलेगी। साहस में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर बेहद फलदायी साबित होगा। इस दौरान आपको आकस्किमक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में बढ़िया मुनाफा होगा। मंगल गोचर की अवधि में आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। यह समय करियर के लिए सबसे बढ़िया। आपके रास्ते के सभी रुकावट हट जाएगी।
मकर राशि
मंगल के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को बड़ा लाभ होगा। व्यवसायी लोगों को अपने क्षेत्र में काफी लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा या किसी अन्य यात्रा पर जाने की संभावना है।
अन्य न्यूज़













