Valentine Day 2022: वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार इस समय करें प्रपोज़, हाँ में मिलेगा जवाब

 valentines day

7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इस हफ्ते को वैलेंटाइन डे वीक कहा जाता है। इस दौरान सभी प्यार करने वाले अपने प्यार का इजहार करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने के लिए राशि के अनुसार कौन सा समय सबसे अधिक शुभ है।

प्रेमियों के लिए वैलेंटाइन डे का दिन बहुत खास होता है। दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इस हफ्ते को वैलेंटाइन डे वीक कहा जाता है। इस दौरान सभी प्यार करने वाले अपने प्यार का इजहार करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने के लिए राशि के अनुसार कौन सा समय सबसे अधिक शुभ है - 


मेष राशि

अगर आप मेष राशि के लोगों को अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो सुबह 10 बजे से लेकर मध्यान्ह 12 बजे तक का समय शुभ रहेगा। इसके साथ ही लाल रंग का गुलाब या कोई गिप्ट दें।

इसे भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा पर बन रहा है बेहद शुभ योग, आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करें ये सरल उपाय

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों से प्यार का इजहार करने के लिए 12 बजे से पहले का समय इसके लिए अनुकूल रहेगा। आप चाहें तो सफेद, सिल्वर या गुलाबी रंग का कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए 12 बजे से 1 बजे तक का समय शुभ हैं। इस राशि के व्यक्तियों को हरे रंग का गिप्ट पसंद आते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों से अपने दिल की बात करने के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को सफेद रंग का कोई गिफ्ट दे सकते हैं।


सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए सुबह 9 बजे से 10 बजे तक का समय अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोगों को गुलाबी रंग का फूल या कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: एकादशी के दिन क्यों नहीं खाए जाते हैं चावल? जानिए इसके पीछे की असल वजह

कन्या राशि

इस राशि के लोगों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए इन्हें लाल या मैरून रंग का कोई गिफ्ट दे सकते हैं। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय प्रपोज करने के लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि

इस राशि के लोगों से अपने दिल की बात करने के लिए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक का समय शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को प्रपोज करने के लिए लाल रंग का गिफ्ट दे सकते हैं।


वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक का समय शुभ है। इस राशि के लोगों को लाल रंग का फूल या कोई गिफ्ट दें सकते हैं।

धनु राशि

इस राशि के व्यक्ति से प्यार का इजहार करने लिए इन्हें लाल या फिर नारंगी गुलाब दे सकते हैं। प्रपोज़ करने के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक का समय शुभ है। 

मकर राशि

इस राशि के व्यक्ति को अपने प्यार का इजहार करने के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक का समय अनुकूल है। इस राशि के लोगों को काले या नीले रंग की चीज़ें पसंद होती हैं। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों से अपने दिल की बात करना चाहते हैं तो दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक का समय शुभ है। इस राशि के लोगों को नीले रंग का गिफ्ट देकर प्रपोज़ करें। 


मीन राशि

इस राशि के लोगों से प्यार का इजहार करने के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक का समय शुभ है। इस राशि के लोगों को ऑरेंज रंग का गिफ्ट देना चाहिए।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़