Dream Astrology: सपने में दिखें ये चीजें तो समझिए चमकने वाली है किस्मत, मां लक्ष्मी कर देंगी मालामाल

सपनों के शास्त्र को स्वप्न शास्त्र कहा जाता है। हम आपको सपने में दिखाई देने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दिखने का अर्थ है कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।
सपनों की भी अपनी एक दुनिया होती है। सपनों के शास्त्र को स्वप्नशास्त्र कहते हैं। सपने में दिखाई देने वाली वस्तुएं या घटनाएं भविष्य के बारे में कुछ न कुछ संदेश देती हैं। सपनों में मिलने वाले संदेश शुभ या अशुभ हो सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिये हम आपको सपने में दिखाई देने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दिखने का अर्थ है कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।
सपने में दिखे ये जानवर
यदि आपको सपने में हाथी दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको धन, ऐश्वर्य और सम्मान की प्राप्ति होने वाली है। सपने में मछली देखना या खुद मछली को पकड़ने का अर्थ है कि माता लक्ष्मी आप पर मेहरबान होने वाली हैं। इसके अलावा सपने में सांप दिखाई देता है, तो जल्द ही आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें: Lakshmi Ji Ki Aarti: शुक्रवार को इस तरह करें Mahalakshami की पूजा और आरती, धन-धान्य की नहीं होगी कमी
सपने में दिखे बांसुरी
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी अतिप्रिय है। ऐसे में सपने में बांसुरी दिखती है, या आप खुद को बांसुरी बजाते देखते हैं, तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसका अर्थ है कि आपके जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। सपने में झरना देखने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में कुछ बड़ा और अच्छा परिवर्तन होने वाला है।
सपने में ये चीजें दिखना
सपने में खुद को किसी ऊंची दीवार पर बैठे देखना एक शुभ सपना माना जाता है। इसका अर्थ है जल्द ही आपको जीवन में खूब सुख समृद्धि मिलने वाली है। इसके अलावा सपने में सर्कस देखने का अर्थ होता है, आपके जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होने वाली है।
अन्य न्यूज़












