Surya Grahan 2026: 37 साल बाद कुंभ में बन रहा 'महाग्रहण योग', 5 राशियों पर आएगा भारी संकट

Surya Grahan 2026
Pixabay

17 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में 37 साल बाद एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसमें सूर्य, राहु समेत 5 ग्रह प्रभावी होंगे। इस ग्रहण योग से सिंह, कुंभ, मीन सहित 5 राशियों को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की आशंका है, जानें ज्योतिषीय प्रभाव और उपाय।

इस साल 2026 का  पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी मंगलवार को लगने वाला है। इस बार सूर्यग्रहण कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा।  इस समय सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे सूर्य के साथ कुंभ राशि में राहु भी मौजूद रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 37 साल बाद कुंभ राशि में फिर से सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण के दौरान सूर्य के साथ राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा भी मौजूद रहेगा।

आपको बताते हैं कि 7 मार्च 1989 में जब सूर्यग्रहण लगा था। उस वक्त में भी ग्रहों की ऐसी ही स्थिति देखने को मिली थी। इस साल 2026 में जब सूर्यग्रहण लगेगा उस दौरान भी यह सभी ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य और राहु की युति कुंभ राशि में बनने से ग्रहण योग भी प्रभावी होगा। ग्रहों के इस संयोग का असर कुंभ,मीन समेत इन 5 राशियों पर असर देखने को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं 17 फरवरी को लगने वाला सूर्यग्रहण किन-किन राशियों के लिए प्रतिकूल रहेगा और किसके लिए प्रतिकूल  प्रभाव से बचने के उपाय।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक के लिए सूर्यग्रहण 9वें भाव में लगने वाला है। सूर्यग्रहण का असर आपके भाग्य पर दिखाई देगा। इस समय आपको संतान से जुड़ी कई परेशानियां एक साथ परेशान कर सकती हैं। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आपकों सलाह है कि थोड़ा खर्चों पर कंट्रोल करें। वरना आप परेशनियां आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी। इसके साथ ही कई अनावश्यक यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। अपनी सेहत का ध्यान जरुर रखें। घर में तनाव भर माहौल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कई तरह की उलझने बनीं रहेंगी। 

उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं

सिंह राशि

सिंह राशि में सूर्यग्रहण 7वें भाव में लगने वाला है। सिंह राशि के जातकों को अपने पार्टनर के साथ किसी न किसी बात को लेकर तनाव और विवाद हो सकता है। इसके साथ ही किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करते हैं उन्हें इस दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने काम पर खुद ही नजर रखें। वर्क को लेकर दबाव बना रहेगा। इसके अलावा, वाहन आदि का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें।

उपाय- लाल गाय को रोटी में गुड़ मिलाकर खिलाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए छठे भाव में सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। इसलिए कन्या राशि के लोगों को कोशिश करनी है कि अपने आसपास के लोगों पर थोड़ा ध्यान दें, लोग आपके खिलाफ साजिश रचने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत आपका साथ नहीं देगी। आपको हेल्थ रिलेटेड समस्या हो सकती है। कामकाज की प्रगति धीरे रहने के कारण आप मानसिक रुप से भी काफी परेशान हो सकते हैं।

उपाय : सूर्य चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंद लोगों को लाल रंग के कपड़े दान दें।

कुंभ राशि

सूर्य ग्रहण कुंभ राशि के लग्न भाव में लगने वाले हैं। ऐसे में ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव कुंभ राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। कुंभ राशि में सूर्य के साथ राहु भी मौजूद रहने वाले हैं। इस दौरान आपको चोट लगने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही शारीरिक कष्ट आदि की संभावनाएं भी बनीं हुई हैं। सूर्यग्रहण के बाद अपनी सेहत पर जरुर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में काफी परेशनियां का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

 उपाय : महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के 12वें भाव में सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। मीन राशि के लोगों को धन हानि की संभावनाएं है। इस अवधि के दौरान आप कोई लोन आदि के लिए अप्लाई न करें। क्योंकि इस दौरान लिया गया लोन आपके लिए चुकाना नामुमकिन रह सकता है। इसके साथ ही आप कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग विदेश आदि से जुड़े कार्य करते हैं उनके लिए थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। इस दौरान आपको मानसिक चिंता भी हो सकती है।

उपाय : सूर्यदेव को लाल सिंदूर या लाल फूल जल में डालकर अर्पित करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़