Laung Ke Upay: Maha Navami पर लौंग का ये उपाय खत्म करेगा Money की तंगी, Vastu दोष भी होगा दूर

Laung Ke Upay
Creative Common License/Flickr

नवमी तिथि पर लौंग उपयोग सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि सूक्ष्म प्रक्रिया है। ऐसे में आज हम आपको लौंग से जुड़े कुछ छोटे-छोटे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको करके आप अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं।

नवरात्रि की नवमी तिथि को लोग अक्सर व्रत और पूजा कर देते हैं। लेकिन यह तिथि सिर्फ पूजा-उपासना नहीं बल्कि ऊर्जा को स्थिर करने और इसको परिणाम की ओर मोड़ने का समय होता है। अष्टमी तिथि पर जागृत शक्ति नवमी तिथि पर दिशा पकड़ती है। यही वजह है कि इस दिए किए गए छोटे-छोटे उपाय भी गहरा असर डालते हैं। लेकिन इनमें सबसे असरदार माध्यम लौंग है।

लौंग सुगंध, अग्नि तत्व और सूक्ष्म कंपन का मिश्रण होता है। यह संकल्प, वाणी और ऊर्जा शुद्धि से जुड़ी हुई है। इसलिए नवमी तिथि पर इसका उपयोग सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि सूक्ष्म प्रक्रिया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लौंग से जुड़े कुछ छोटे-छोटे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको करके आप अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 6 April 2026 | आज का प्रेम राशिफल 6 अप्रैल 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से बचने के लिए

अगर आपके घर में बिना कारण तनाव है, भारीपन है या फिर बार-बार काम अटक रहे हैं। तो आपको यह उपाय करना चाहिए।

नवमी को 9 या फिर 27 लौंग लें।

इन लौंग को कपूर के साथ जलाएं और इसका धुआं पूरे घर में दें।

मुख्य द्वार, घर के कोने और रसोई में विशेष ध्यान दें।

मनोकामना पूर्ति और संकल्प सिद्धि का उपाय

अगर कोई काम लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है तो इसको गति देने के लिए यह उपाय किया जा सकता है।

मां दुर्गा के सामने 9 या फिर 18 लौंग रखें।

घी का दीपक जलाकर कुछ समय शांत बैठें और संकल्प लें।

पूजा के बाद इन लौंग को अपने पास रखें या फिर अगले दिन बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें।

यह उपाय मन को दिशा देता है।

आर्थिक अड़चन और धन रुकावट के लिए

अगर अनावश्यक खर्च बढ़ रहा है या फिर पैसे आकर नहीं रुक रहे हैं, तो यह उपाय जरूर करना चाहिए।

नवमी तिथि को 11 या 18 लौंग लें।

फिर इन लौंग को हल्दी से स्पर्श करवाकर अपनी तिजोरी या पर्स में रखें।

इस उपाय का प्रभाव धीरे-धीरे दिखेगा।

इंटरव्यू और वाणी में सुधार

अगर बोलते समय आपका आत्मविश्वास कम हो जाता है या फिर शब्द आपका साथ नहीं देते हैं तो आपको यह उपाय करना चाहिए।

नवमी तिथि को सुबह 11 लौंग अपने सामना रखें।

इनमें से एक लौंग को अपने मुंह में कुछ समय के लिए रखें और फिर बाहर निकाल दें।

बाकी की बची लौंग को अपने कार्यस्थल पर या फिर अपने पास रखें।

ग्रह शांति और मानसिक स्थिरता के लिए

अगर आपका मन अशांत है, चिंता या बेचैनी बढ़ी हुई है तो आपको यह उपाय करना चाहिए।

इसके लिए घी का दीपक जलाएं और इसमें 9 या 11 लौंग डालें। या छोटे हवन में 27 लौंगों की आहुति दें।

इस उपाय को करने से मन शांत होता है। वहीं यह उपाय राहु-केतु के मानसिक प्रभाव को संतुलित करने में सहायक होता है।

बाधा निवारण और कार्य सिद्धि के लिए

अगर आपका काम बार-बार शुरू होकर रुक जाता है तो आपको यह उपाय करना चाहिए।

नवमी तिथि को 9 या 11 लौंग और एक सुपारी लें।

फिर इनको एक लाल कपड़े में बांधकर मंदिर या फिर अपने कार्यस्थल पर रखें।

यह उपाय ऊर्जा को एक बिंदु पर लाता है। जिससे बार-बार आने वाली रुकावट कम होती है।

तनाव कम करने के लिए

अगर घर या रिश्तों में तनाव बढ़ गया है तो आपको लौंग का यह उपाय जरूर करना चाहिए।

इसके लिए 9 या 18 लौंग लेकर शहद में कुछ समय के लिए रख दें।

फिर परिवार के सदस्यों को थोड़ा-थोड़ा शहद दें।

इस उपाय का असर वाणी और व्यवहार दोनों पर देखने को मिलता है। यह कठोरता को नम्रता में बदल देता है।

यात्रा और नए कार्य की शुरुआत के लिए

अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं या फिर किसी नए काम की शुरूआत कर रहे हैं, तो आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए।

घर से निकलते समय 9 लौंग को अपने साथ रख लें।

फिर काम पूरा होते ही इन लौंग को किसी पेड़ के नीचे रख दें।

इस उपाय से बढ़ेगा आत्मबल और निर्णय क्षमता

अगर आपके मन में भी बार-बार संशय आता है या फिर निर्णय लेने में कठिनाई होती है, तो आपको यह उपाय करना चाहिए।

नवमी की सुबह 9 या फिर 27 लौंग हाथ में लेकर कुछ समय के लिए शांत बैठें।

फिर इन लौंग को किसी पवित्र स्थान पर रख दें।

यह अभ्यास आपके मन को धीरे-धीरे स्थिर करता है और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत करता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़