Venus Transit 2024: इस दिन शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, नया साल लग्जरी से भरा होगा

Venus Transit 2024
Pixabay

यदि आप भी मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी या फिर खराब सेहत से परेशान हैं, तो कुछ दिन और झेल लें। इसके बाद शुक्र के गोचर से सब कुछ मालामाल होने वाला है। इसके साथ ही इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

प्रेम, धन, आकर्षण, सुख-सुविधाएं और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र है। शुक्र देव जातक को लग्जरी सुविधाएं प्रदान करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र देव 27 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस बार शुक्र देव 28 दिसंबर 2024 को गोचर करने जा रहे है। शुक्र देव का इस साल का यह आखिरी राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद वे जनवरी 2024 के अंत में राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान 4 राशियों पर कृपा बरसेगी। शुक्र ग्रह 28 दिसंबर 2024 की रात 11 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि गोचर में गोचर करेंगे। आइए आपको बताते हैं कौन है ये लकी राशियां। 

मेष राशि

शुक्र के गोचर से मेष राशि के लिए काफी फायदा होने वाला है। क्रिएटिव डिजाइन करियर वाले छात्रों को तमाम खुशियां मिल सकती है। लव लाइफ बढ़िया रहेगी और पार्टनर के साथ डेट पर जाएंगे। नए साल पर गाड़ी खरीदने के योग बन रहे है। जीवनसाथी से भेंट हो सकती है।

मिथुन राशि

शुक्र देव से गोचर से मिथुन राशि के लिए फलदायी होगा। आपको अपने पिता और गुरु का साथ मिलेगा। आपका मन आध्यात्म में लगेगा, कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। जनवरी में महाकुंभ या तीर्थ स्थल पर जा सकते है। कम्युनिकेशन स्किल बढ़ेगी। अवैवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। बेहतर परिणाम के लिए प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी का व्रत रखें।

सिंह राशि

शुक्रदेव का गोचर सिंह राशि में भाग्य के सातवें भाग में होगा। यह भाव जीवनसाथी, शादी-विवाह और प्रेम के अनुकूल होता है। आपकी मुलाकात दफ्तर या घर के बाहर किसी खास व्यक्ति से हो सकती है, जो आपके दिल में उतर जाएगा। दोनों की नजदीकी बढ़ जाएगी। बिजनेस में पार्टनरशिप कर व्यापार में फायदा होगा।

बेहतर उपाय के लिए अपने बेडरूम में लव बर्ड्स को जोड़ा रखें।

तुला राशि

शुक्र का गोचर तुला राशि के लिए खुशियां लेकर आएगा। जो लोग अपने परिवार को बढ़ाने की सोच रहे है। उनके घर में जल्द ही खुशखबरी आ सकती है। इस दौरान गर्भधारण की संभावना रहेगी। जॉब छोड़कर अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकते है। रोजाना शुक्र के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़