कांग्रेस ने कहा, भाजपा कांग्रेस की तुलना में ‘‘अधिक खानदानी’’ है

Congress said, BJP is "more male" compared to Congress
[email protected] । Apr 27 2018 7:14PM

कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा है कि राजनीतिक दलों के बीच वंशवादी राजनीति अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है लेकिन भाजपा कांग्रेस की तुलना में कहीं ‘‘अधिक खानदानी’’ है।

कलबुर्गी (कर्नाटक)। कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा है कि राजनीतिक दलों के बीच वंशवादी राजनीति अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है लेकिन भाजपा कांग्रेस की तुलना में कहीं ‘‘अधिक खानदानी’’ है। चुनाव वाले राज्य कर्नाटक में ‘‘ वंशवादी राजनीति ’’ के बारे में पूछे जाने पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता एम मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांक खड़गे ने यह बयान दिया। विधायक प्रियांक खड़गे ने पूछा,‘‘ जब एक डॉक्टर का पुत्र डॉक्टर बन सकता है, एक अभिनेता का पुत्र अभिनेता बन सकता है, एक इंजीनियर का पुत्र इंजीनियर बन सकता है, तो एक राजनीतिक नेता का पुत्र राजनीतिक नेता क्यों नहीं बन सकता है?’’ प्रियांक खड़गे ने कहा कि एक राजनीतिक नेता का बेटा टिकट पा सकता है लेकिन जनता उसके चुनावी भाग्य का फैसला करती है।

उन्होंने कहा,‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग सोचते है कि लोग आंख मूंदकर केवल आपके लिए मतदान करते है।’’।उन्होंने कहा,‘‘कितने सफल राजनीतिक नेता और मुख्यमंत्री के बच्चे सफल राजनीतिक नेता बन गये है? लेकिन लोगों को यह एहसास नहीं है कि हम उनके द्वारा चुने जाते है। वंशवादी मुद्दा, मेरा मानना है कि राजनीतिक दलों के बीच यह अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है।’’ प्रियांक खड़गे ने कहा,‘‘ भाजपा कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाती है कि वह ‘‘एक खानदान’’ (नेहरू-गांधी परिवार) पर निर्भर करती है लेकिन वे (भाजपा) हमारी तुलना में कहीं अधिक खानदानी है।’’ मंत्री ने कहा,‘‘हम इस बात से सहमत हैं कि कांग्रेस पार्टी की नींव गांधी ‘परिवार’ पर आधारित है और हमें इस पर गर्व है।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़