कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस: सिद्धारमैया

Congress will come back to power with a clear majority, says Siddaramaiah
[email protected] । May 12 2018 4:40PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज दोहराया कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। साथ ही अपने राजनीतिक विरोधी भाजपा के बीएस येदियुरप्पा के राज्य में सरकार बनाने के दावे के लिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान करार दिया।

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज दोहराया कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। साथ ही अपने राजनीतिक विरोधी भाजपा के बीएस येदियुरप्पा के राज्य में सरकार बनाने के दावे के लिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान करार दिया। सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्तों और समर्थकों के खिलाफ आयकर के छापे के आदेश हताशा में दिए गए क्योंकि भगवा पार्टी को पता था कि वह हारने वाली है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इस मुद्दे को चुनाव आयोग और संसद में उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की जीत का विश्वास जताते हुए येदियुरप्पा को मानसिक रूप से परेशान बताया। दरअसल येदियुरप्पा ने कहा था कि 17 मई को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। इसमें कोई भ्रम नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। वह (येदियुरप्पा) मानसिक रूप से अस्थिर हैं। भाजपा को 60-65 सीटों से ज्यादा नहीं मिलेंगी।’ उन्होंने भाजपा के उन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़