वंशवाद से जुड़ी टिप्पणी पर सिद्धारमैया ने येदियुरप्पा पर पलटवार किया

Siddaramaiah reversed Yeddyurappa on comment on dynasty
[email protected] । Apr 24 2018 7:48PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस को वंशवाद की राजनीति करने वाली पार्टी बताने के लिए आज भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा पर निशाना साधा। उसने कहा कि भाजपा किस नैतिक आधार पर ऐसे आरोप लगा रही है।

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस को वंशवाद की राजनीति करने वाली पार्टी बताने के लिए आज भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा पर निशाना साधा। उसने कहा कि भाजपा किस नैतिक आधार पर ऐसे आरोप लगा रही है। उन्होंने येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र के पूर्व में संसद और विधानसभा के लिए निर्वाचित होने का उदाहरण दिया और सवाल किया कि भाजपा किस नैतिक आधार पर कांग्रेस को वंशवाद की राजनीति करने वाली पार्टी बता रही है। मुख्यमंत्री ने मैसुरू में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राघवेंद्र कौन हैं? वह किनके बेटे हैं? क्या वह येदियुरप्पा के बेटे नहीं है? राघवेंद्र सांसद थे। हम इसे क्या कहें? क्या हम इसे वंशवाद की राजनीति ना कहें?’’

गौरतलब है कि येदियुरप्पा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति करने वाली पार्टी होने का आरोप लगाया। राघवेंद्र लोकसभा के सदस्य थे और अब विधायक हैं। येदियुरप्पा के दूसरे बेटे विजयेंद्र को भी वरूणा सीट पर सिद्धरमैया के बेटे यतिंद्र के खिलाफ उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया था लेकिन बाद में येदियुरप्पा ने घोषणा की कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़