बर्फ का मौसम (कविता)

snow season
ANI
संतोष उत्सुक । Jan 29 2024 6:07PM

जाड़े के मौसम में जब बर्फबारी होती है तो इसका अपना अलग ही मजा है। कवि ने अपनी कविता के माध्यम से इस मौसम का बहुत सुंदर वर्णन किया है। कवि ने कविता में बताया है कि हम लोग बर्फबारी का कैसे आनंद लेते हैं।

कवि ने अपनी कविता में जाड़े के मौसम का बहुत सुंदर ढंग से वर्णन किया है। जाड़े के मौसम में जब बर्फबारी होती है तो इसका अपना अलग ही मजा है लोग इस बर्फबारी का आनंद लेते हैं। बहुत पर्यटक भी पहाड़ों पर बर्फबारी का आनंद लेने जाते हैं।

बर्फ में मचलने के दिन आ गए 

कपड़ों में लिपटने के दिन आ गए  

कितने मौसम हमतुम सहज चले 

अब गिरने संभलने के दिन आ गए 

अनुभव की गोद में पिघला रोमांस

अब प्यार जमाने के दिन आ गए

सौम्य, सफ़ेद कालीन हुआ मौसम   

नृत्य मस्ती रचाने के दिन आ गए 

कुदरत बुलाती, मन होता पर्यटक 

काम से खिसकने के दिन आ गए

- संतोष उत्सुक

All the updates here:

अन्य न्यूज़