ECTA समझौते पर बोले पीयूष गोयल, 10 लाख लोगों को 4-5 सालों में मिलेंगे काम के अवसर

Piyush Goyal
प्रतिरूप फोटो

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के बहुत अच्छे संबंध हैं। वहां से जो कच्चा माल आता है वो भारत में उत्पादन को बढ़ाने के लिए अच्छा है। शुरुआती संकेत बताते हैं कि 10 लाख से अधिक लोगों को इससे काम के अवसर अगले 4-5 सालों में मिलेंगे और आगे चलकर और बढ़ेंगे।

नयी दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि लोगों को उम्मीद नहीं थी कि विकसित देशों के साथ भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर पाएगा। ये एक ऐसा देश है जहां के लोगों के साथ भारत के बहुत अच्छे संबंध हैं, हम दोनों एक-दूसरे की मदद करते हैं। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

इसे भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ बड़ा समझौता, व्यापार से लेकर रोजगार तक ऐसे होगा बड़ा फायदा 

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के बहुत अच्छे संबंध हैं। वहां से जो कच्चा माल आता है वो भारत में उत्पादन को बढ़ाने के लिए अच्छा है। शुरुआती संकेत बताते हैं कि 10 लाख से अधिक लोगों को इससे काम के अवसर अगले 4-5 सालों में मिलेंगे और आगे चलकर और बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे लाखों युवा-युवती वहां पढ़ रहे हैं, उन सबके लिए एक तरह से वर्क वीजा को कानूनी तौर पर इस एग्रीमेंट के द्वारा कंफर्म किया गया है। ये एग्रीमेंट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मित्रता और एकता का प्रतीक बनेगा। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध से गेहूं पर संकट के बीच भारत, ऑस्ट्रेलिया ने निर्यात बढ़ाया 

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौता

आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया टेक्सटाइल, चमड़ा, आभूषण और खेल उत्पादों समेत 95 फीसदी से अधिक भारतीय वस्तुओं के लिए अपने बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान करेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलिया के मंत्री डैन टेहन ने एक ऑनलाइन समारोह में भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते पर दस्तखत किए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़