झारखंड में कोरोना से 11और लोगों की मौत, 510 नये मामले

Jharkhand

राज्य के 93035 संक्रमितों में से 84461 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 7776 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 93035 हो गयी।

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 798 तक पहुंच गयी है जबकि सोमवार को संक्रमण के 510 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 93035 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की सोमवार रात्रि जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना से तीन और लोगों की मौत, 574 नये मामले

विभाग के मुताबिक, राज्य के 93035 संक्रमितों में से 84461 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 7776 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। आज के 11 मृतकों में रांची और पूर्वी सिंहभूम से तीन-तीन और बोकारो, चतरा, गिरिडीह, पलामू एवं रामगढ़ के एक-एक मरीज शामिल हैं। सोमवार को कुल 28522 नमूनों की जांच की गयी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़