अंडमान निकोबार में कोविड-19 के 11 नये मामले, कुल मामले 4,604 हुए

Andaman and Nicobar

अंडमान निकोबार में मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,398 हो गयी है। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल 145 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि संक्रमण के कारण अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नये मामले सामने आये जिसके बाद केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4,604 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 11 नये मामलों में से छह ने यात्रा की थी और पांच अन्य लोगों की जानकारी संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिली।

इसे भी पढ़ें: अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले

उन्होंने बताया कि 20 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं और जिसके बाद यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,398 हो गयी है। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल 145 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि संक्रमण के कारण अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़