दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 नए मामले, 139 रोगियों की मौत

corona virus

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के चलते अब तक कुल 23,951 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1,072 मामले सामने आए थे और 117 रोगियों कीमौत हुई थी। संक्रमण की दर गिरकर 1.53 प्रतिशत हो गई थी।

नयी दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 नए मामले सामने आए और 139 रोगियों की मौत हो गई। संक्रमण की दर 1.59 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन संक्रमण के मामलों की दैनिक संख्या 1,500 से कम रही। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के चलते अब तक कुल 23,951 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1,072 मामले सामने आए थे और 117 रोगियों कीमौत हुई थी। संक्रमण की दर गिरकर 1.53 प्रतिशत हो गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़