महाराष्ट्र में कोरोना के 11,852 नये मामले, 184 मरीजों की मौत

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Sep 1 2020 9:56AM
विभाग ने बताया कि 184 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 24,583 हो गई। विभाग ने कहा कि इन 184 मौतों में से 143 मौतें पिछले 48 घंटे के दौरान हुईं और 32 मौतें पिछले सप्ताह हुई थीं।
मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 11,852 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,92,541 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग ने बताया कि 184 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 24,583 हो गई। विभाग ने कहा कि इन 184 मौतों में से 143 मौतें पिछले 48 घंटे के दौरान हुईं और 32 मौतें पिछले सप्ताह हुई थीं।
इनमें से नौ मौतें पिछले सप्ताह से पहले की अवधि की हैं। विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि आंकड़ों को अद्यतन करने की प्रक्रिया के तहत इन मौतों की जानकारी आज दी गई। विभाग ने कहा कि सोमवार को 11,158 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 5,73,559 हो गई। वर्तमान में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,94,056 है।महाराष्ट्र में 11,852 नए COVID-19 मामले, 11,158 रिकवर और 184 मौतों को मिलाकर कुल सक्रिय मामले 1,94,056, कुल रिकवर मामले 5,73,559 और मरने वालों की कुल संख्या 24,583 हुई : राज्य स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/pRXa9vqnQv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़















