लखीमपुर खीरी में 13 साल की मासूम के साथ दरिंदगी! दोनों आंखे फोड़ी, जीभ काटी और कर दी हत्या

dd

उत्तर प्रदेश स्थित लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में 13 साल की एक लड़की की बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक प्रताप ने रविवार को बताया कि ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय लड़की शुक्रवार को अपने खेत में गई थी।

लखीमपुर खीरी (उप्र)। उत्तर प्रदेश स्थित लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में 13 साल की एक लड़की की बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक प्रताप ने रविवार को बताया कि ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय लड़की शुक्रवार को अपने खेत में गई थी। घर वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की। इसी दौरान एक गन्ने के खेत से लड़की का शव बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें: MP पुलिस ने UP विधायक विजय मिश्रा को हिरासत में लिया, जानिए क्या है पूरा मामला ?

उन्होंने बताया कि शुरू में उस लड़की की दोनों आंखें फोड़े जाने और जबान काटने की खबर मिली थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। प्रताप ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने संजय और संतोष नामक युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: बुलंदशहर पुलिस ने सुदीक्षा भाटी मौत मामले में छेड़छाड़ की बात से किया इनकार

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़