महाराष्ट्र में कोरोना के 14,718 नए मामले सामने आए, 355 मरीजों की मौत

corona

राज्य में अभी 1,78,234 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 5,31,563 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य की राजधानी मुंबई में 1,350 नए मामले सामने आए जबकि 30 मरीजों की मौत हो गयी।

मुंबई। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,718 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,33,568 हो गयी। इसके अलावा 355 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 23,444 तक पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में अभी 1,78,234 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना के सर्वाधिक 14,888 नये मरीज, 295 मरीजों की मौत

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को 9,136 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 5,31,563 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य की राजधानी मुंबई में 1,350 नए मामले सामने आए जबकि 30 मरीजों की मौत हो गयी। शहर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1,40,882 हो गयी है वहीं मृतकों की संख्या बढकर 7,535 हो गई। मुंबई में अभी 19,463 मरीजों का इलाज चल रहा है। पुणे शहर में 35 मरीजों की मौत के साथ 1,772 नए मामले सामने आए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़