मुंबई में 15 मंजिला इमारत में आग लगी, 18 लोगों को बचाया गया
[email protected] । Feb 6 2020 9:16AM
एक दमकलकर्मी को दम घुटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग पर रात 11 बजे काबू पाया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि आग शाम सात बजे प्रसिद्ध हैंगिंग गार्डन के निकट पालमा बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर लगी।
मुंबई। दक्षिण मुंबई के पॉश मालाबार हिल इलाके में बुधवार शाम 15 मंजिला इमारत की पांचवी मंजिल में आग लग गई, जिसमें 18 लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक दमकलकर्मी को दम घुटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग पर रात 11 बजे काबू पाया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि आग शाम सात बजे प्रसिद्ध हैंगिंग गार्डन के निकट पालमा बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर लगी।
इसे भी पढ़ें: बाज नहीं आ रहा पाक, बीते आठ माह में 2335 बार किया संघर्षविराम का उल्लंघन
उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मुश्किल से 18 लोगों को बचाया गया। इस दौरान राहुल कावते नामक दमकलकर्मी को दम घुटने के बाद सरकार द्वारा संचालित जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़