बाज नहीं आ रहा पाक, बीते आठ माह में 2335 बार किया संघर्षविराम का उल्लंघन

pak-continues-ceasefire-violation
[email protected] । Feb 3 2020 2:07PM

नाइक ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में भारत - पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 30 मई 2019 से 15 जनवरी 2020 तक सीमा पर गोलीबारी की 177 घटनाएं हुईं। रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि ऐसी घटनाओं से निटपने के लिए सशस्त्र बलों की जरूरत पूरा करने की खातिर पर्याप्त बजट प्रावधान किए जाते हैं।

नयी दिल्ली। सरकार ने सोमवार को बताया कि जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर 30 मई 2019 से 20 जनवरी 2020 तक संघर्षविराम उल्लंघन की 2335 घटनाएं हुई हैं। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 मई 2019 से 20 जनवरी 2020 तक जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 2335 घटनाएं हुई हैं जिनमें आठ सैन्य कर्मी हताहत हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी भारत, किसके हाथ लगेगी अंडर 19 विश्व कप की ट्रॉफी

नाइक ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में भारत - पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 30 मई 2019 से 15 जनवरी 2020 तक सीमा पर गोलीबारी की 177 घटनाएं हुईं। रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि ऐसी घटनाओं से निटपने के लिए सशस्त्र बलों की जरूरत पूरा करने की खातिर पर्याप्त बजट प्रावधान किए जाते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़