नवी मुंबई में झगड़े के बाद 15 साल की लड़की ने की आत्महत्या, दो महिलाएं गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया, लड़की घर वापस आई और उसने अपनी जान दे दी। हमने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 107(3) (किसी बच्चे या नासमझ व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
नवी मुंबई के रबाले में 15 वर्षीय एक लड़की को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के आरोप में बृहस्पतिवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने बताया कि लड़की ने बुधवार को तलावलीगांव में आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने कहा, हमने सहायिका रेशमा गावंदे (42) और रियल एस्टेट एजेंट मयूरी नाइकवाड़ी (40) को गिरफ्तार किया है। वे घनसोली में एक ही इमारत में रहती हैं। हमारी जांच के अनुसार, पीड़िता और गावंदे की बेटी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों को गावंदे के घर बुलाया गया, जहां दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे थप्पड़ मारे।
अधिकारी ने बताया, लड़की घर वापस आई और उसने अपनी जान दे दी। हमने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 107(3) (किसी बच्चे या नासमझ व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
अन्य न्यूज़











