अंडमान-निकोबार में कोरोना के 16 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 4,062 हुई

Coronavirus

अधिकारी ने बताया कि इस संक्रमण से 21 लोग ठीक हुये हें औरजिसके बाद इससे ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,817 हो गई।

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 4,062 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संपर्क का पता लगाने के दौरान 13 मामलों की जानकारी मिली थी, जबकि तीन अन्य लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी। 

इसे भी पढ़ें: भारत को अगले कुछ महीनों में कोरोना का टीका मिलने की उम्मीद: हर्षवर्धन 

अधिकारी ने बताया कि इस संक्रमण से 21 लोग ठीक हुये हें औरजिसके बाद इससे ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,817 हो गई। केंद्रशासित प्रदेश में 190 लोगों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से अब तक 55 मरीजों की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़