Ganpati Utsav की मुंबई में दिख रही धूम, सातवें दिन हुआ 17 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

ganesh visarjan
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Sep 26 2023 11:21AM

इनके अलावा देवी गौरी की 186 प्रतिमाएं थीं। उन्होंने बताया कि 5,147 प्रतिमाओं को शहर के विभिन्न हिस्सों में तैयार किए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया। मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिवसीय गणेश उत्सव 19 सितंबर को शुरू हुआ था।

महाराष्ट्र समेत देश भर में धूमधाम और अति उत्साह के साथ 10 दिवसीय गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस गणपति उत्सव के मद्देनजर मुंबई में जगह जगह पर गणपति पंडालों को लगाया गया है। 

मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के सातवें दिन भगवान गणेश और देवी गौरी की 17,187 प्रतिमाओं को विभिन्न जलाशयों में विसर्जित किया गया। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय निकास के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उत्सव के सातवें दिन प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि 17,187 में से 15,243 प्रतिमाएं वे थीं जो घरों में स्थापित की गई थीं, जबकि 1,758 प्रतिमाएं वह थीं जो सार्वजनिक जगहों पर स्थापित की गई थीं।

इनके अलावा देवी गौरी की 186 प्रतिमाएं थीं। उन्होंने बताया कि 5,147 प्रतिमाओं को शहर के विभिन्न हिस्सों में तैयार किए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया। मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिवसीय गणेश उत्सव 19 सितंबर को शुरू हुआ था। उत्सव का समापन 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर होगा। अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इस साल प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 69 प्राकृतिक जलाशय तय किए हैं और 191 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़