राजस्थान में कोरोना वायरस के 18,298 नए मामले सामने आए, 159 रोगियों की मौत

राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,298 नए मामले आए जबकि 159 रोगियों की मौत की जानकारी मिली। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,89,178 है
जयपुर। राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,298 नए मामले आए जबकि 159 रोगियों की मौत की जानकारी मिली। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,89,178 है। राज्य में इस घातक वायरस से अब तक कुल 4,558 लोगों की जान जा चुकी है। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते चौबीस घंटे में संक्रमण के18,298 मामले सामने आए।
इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कीं
जयपुर में 4456, जोधपुर में 2212 व उदयपुर में 1212 नए मामले सामने आए हैं। नए संक्रमितों में सुजानगढ़ (चुरू) से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक मनोज मेघवाल भी शामिल हैं। विभाग ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में राज्य में 11,262 लोग ठीक हुए हैं।
अन्य न्यूज़












