आठ साल के अंतराल पर 8वीं बार भारत बना UNSC का अस्थायी सदस्य, 184 देशों ने पक्ष में किया वोट

UNSC
अभिनय आकाश । Jun 18 2020 7:07AM

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने भारत की इस जीत पर खुशी ज़ाहिर की और कहा कि कोरोना वायरस के दौर में सुरक्षा परिषद में हमारा चुना जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और वैश्विक नेतृत्व को प्रेरित करने की गवाही देता है।

सरहद पर टेंशन हाई होने के बाद भारत ने यूएनएससी (UNSC) में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आठ साल के अंतराल के बाद भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बन गया है। भारत की इस कामयाबी के बाद पाकिस्तान जरूर बौखलाया नजर आ रहा है। साल 2021-22 के लिए अस्थाई सदस्य बना  है। 192 वोटों में से भारत के पक्ष में 184 देशों ने वोट किया। पाकिस्तान इससे परेशान नजर आ रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि यूएनएससी में भारत के अस्थायी सदस्य बनने के बाद पाक की चिंता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद चुनावों में भारत का आसानी से जीतना पक्का

वहीं संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने भारत की इस जीत पर खुशी ज़ाहिर की और कहा कि कोरोना वायरस के दौर में सुरक्षा परिषद में हमारा चुना जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और वैश्विक नेतृत्व को प्रेरित करने की गवाही देता है। 

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने LAC पर पर हिंसा और मौत की खबरों पर जताई चिंता, दोनों पक्षों से किया संयम बरतने का आग्रह

गौरतलब है कि इसके पहले 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में भारत  अस्थायी सदस्य रह चुका है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़