भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव के बाद दो समूहों के बीच झड़प

2-groups-clash-after-stone-pelting-on-bus-carrying-bjp-workers
[email protected] । Apr 14 2019 2:55PM

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पथराव की यह घटना मदानी नगर में शनिवार की रात करीब आठ बजे हुई।

मंगलुरु। मंगलुरु के निकट कुट्टर में दो समूहों के बीच शनिवार की रात में झड़प हुई। दरअसल यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक रैली से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के बस पर पथराव के बाद हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पथराव की यह घटना मदानी नगर में शनिवार की रात करीब आठ बजे हुई। इसके बाद दो समूह के लोगों के बीच झड़प शुरू हो गई। बस में सवार महिलाओं पर एक समूह ने कथित तौर पर हमला बोला। इस झड़प में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इसे भी पढ़ें: बिरयानी को लेकर मुजफ्फरनगर में भिड़े कांग्रेस समर्थक, नौ लोग गिरफ्तार

इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोनाजे पुलिस थाने जाकर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। शहर के पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़