त्रिपुरा में कोविड-19 के 23 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 232 हुई

Covid-19

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि त्रिपुरा में आज कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आए। इनमें से 18 महाराष्ट्र से आए लोग हैं और पांच अन्य पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए थे।

अगरतला। त्रिपुरा में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 232 हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी 65 लोगों का इलाज जारी है और 165 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं दो लोग दूसरे राज्य चले गए हैं। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मंगलवार शाम ट्वीट किया कि त्रिपुरा में आज कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आए। इनमें से 18 महाराष्ट्र से आए लोग हैं और पांच अन्य पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए थे। राज्य में कुल 232 मामले हैं, जिनमें से 65 का इलाज जारी है। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख के पार, अब तक 4,337 मरीजों की मौत 

उन्होंने बताया कि 165 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं दो लोग राज्य से बाहर चले गए हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में हाल ही में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्य से लौटे लोग अधिक संक्रमित पाए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़