लुधियाना में बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर के फटने से 24 लोग जख्मी

24 hurt in LPG cylinder blast in Ludhiana
[email protected] । Apr 26 2018 11:51AM

पंजाब में लुधियाना के गैसपुरा इलाके में आज सुबह एक श्रमिक कॉलोनी में एक गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया जिसमें 24 लोग घायल हो गये। इसमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बतायी गयी है।

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के गैसपुरा इलाके में आज सुबह एक श्रमिक कॉलोनी में एक गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया जिसमें 24 लोग घायल हो गये। इसमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बतायी गयी है। सहायक पुलिस आयुक्त धरमपाल और एसडीएम (पूर्व) अमरजीत सिंह बैंस ने संवाददाताओं को बताया कि यह सिलिंडर एक घर में विस्फोट हुआ। इस घर के मालिक की पहचान स्मार्ट कॉलोनी निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है।

गैस सिलिंडर में आग लग गयी। अशोक, उसकी पत्नी और कुछ पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सिलिंडर में विस्फोट के कारण घटनास्थल पर मौजूद लोग घायल हो गये। विस्फोट के कारण इमारत का एक हिस्सा भी गिर गया। बैंस ने बताया कि घायलों में अशोक, उसकी पत्नी और कुछ महिला और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। स्मार्ट कॉलोनी प्रवासी मजूदरों की बस्ती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़