हरिद्वार में फंसे झारखंड के 25 लोग, हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड केे मुख्यमंत्री CM से मांगी मदद

hemant

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जानकारी दी गई कि देवघर के 25 लोग हरिद्वार में फंस गए हैं। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आग्रह किया है कि हरिद्वार में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करें।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राज्य की जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह के अनुरूप अगले 21 दिन जहां हैं वहीं रहें। मुख्यमंत्री सोरेन ने एक अपील जारी कर कहा, ‘‘आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अगले 21 दिन आप जहां हैं वहीं रहें।’’ मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘सभी से अनुरोध है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। घर पर रहें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें।’’

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव पर कोरोना महामारी का साया, सिंधिया-दिग्विजय सहित कई दिग्गजों का बढ़ा इंतजार

इस बीच मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि देवघर के 25 लोग हरिद्वार में फंस गए हैं। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आग्रह किया है कि हरिद्वार में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करें। मुख्यमंत्री ने राज्य के बाहर फंसे लोगों से अनुरोध किया है कि जो जहां है, उनका वहीं अगले 21 दिन तक रहना सुरक्षित है। सोरेन ने कहा किराज्य के बाहर फंसे हुए लोग कंट्रोल रूम के नंबर 06512282201 पर फोन कर अपनी समस्या साझा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 21 दिन के लॉकडाउन में न निकले बाहर, घर पर बैठ कर देखें ये 21 बेहतरीन वेबसीरीज

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जिला उपायुक्तों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिये है कि राज्य में हर तरह की कालाबाजारी को कतई सहन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी और गैस सिलेंडर की कालाबाजारी से जुड़ी घटनाओं पर सख्ती से नकेल कसी जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना मिल रही है कि कुछ जिलों में कालाबाजारी की समस्या अभी भी आ रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सख्ती से जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाये। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़