झारखंड में 24 घंटों में कोविड-19 के 323 नये मरीज, मृतकों की कुल संख्या 883 पर स्थिर

Jharkhand

झारखंड राज्य के 1,01,287 संक्रमितों में से 95,208 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 5,196 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 883 अन्य की मौत हो चुकी है।

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी मौत की रिपोर्ट नहीं है जिससे राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 883 पर स्थिर है जबकि आज संक्रमण के 323 नये मरीज सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,01,287 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की आज दिन में जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई और राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या आज 883 पर स्थिर रही। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में लंबे अर्से बाद कोरोना वायरस से एक की भी मौत नहीं, 323 नए मामले दर्ज

झारखंड राज्य के 1,01,287 संक्रमितों में से 95,208 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 5,196 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 883 अन्य की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक आज कुल 38,475 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 323 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 109, धनबाद में 35 और पूर्वी सिंहभूम में 31 नये संक्रमित मरीज पाये गये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़